VIDEO: विकसित भूखंड न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूटा










वीडियो देखें:


हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए के विकसित भूखंड दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को हापुड़ में किसानों ने एचपीडीए दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया और प्राधिकरण के विरुद्ध नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पवन हुण,राजवीर सिंह भाटी,राजेंद्र गुर्जर आदि ने बताया कि एचपीडीए ने करीब एक दशक पहले गांव श्याम नगर व अच्छैजा के किसानों की भूमि अधिगृहित की थी और एक समझौते के तहत प्राधिकरण का विकसित भूखंड किसानों को देना है,परंतु अभी तक किसानों को विकसित भूखंड नहीं मिला है। किसानों ने मांग के समर्थन में अनेक बार धरना,प्रदर्शन किया है,परंतु किसानों केा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
भाकियू भानु की अगुवाई में सैकड़ों किसान मंगलवार को प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने एक ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो किसान आंदोलन चलाएंगे। ज्ञापन में किसानों ने दस मांगों को पूरा करने की मांग की है। प्राधिकरण सचिव ने किसानों के बीच पहुंचकर समस्याओं के हल का आश्वासन दिया।
इस मौके पर संजय चौधरी,राहुल भाटी, सुनील सिसौदिया,ओम प्रकाश, योगेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!