👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी को साइड कराया और जिससे यातायात सुचारु हुआ.
मामला गुरुवार का है जब एक कार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी. जैसे ही गाड़ी स्याना फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया. वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी.


























