👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली-ब्रजनाथपुर मार्ग पर नाले के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुटी. जेसीबी मशीन की सहायता से अवशेषों को दफनाया गया. इस दौरान हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे और घटना का जमकर विरोध किया.
बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों ने रात को गोकशी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. मौके से गुजर रहे लोगों की नजर अवशेषों पर पड़ी जिसके बाद राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष रितिक त्यागी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से अवशेषों को दफनाया और मामले की जांच शुरू कर दी.




























