ततारपुर फ्लाईओवर के पास लगेंगे स्पीड ब्रेकर
हापुड़,सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): यहां गढ़ रोड पर स्थित ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा ने एनएच आई के अफसरों से वार्ता कर वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।आपको बता दें कि ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे गत दिनों कई सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई हैं जिसको लेकर यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा ने शनिवार को मौके का निरीक्षण कर एनएचआई के कर्मचारियों से शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। एनएचआई के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि ततारपुर फ्लाईओवर के पास जल्दी स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे ।इससे सड़क दुर्घटनाओं में 100 प्रतिशत की कमी आएगी और साथ ही वहां पर यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































