पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): चार हथियारबंद लुटेरे एक व्यापारी को तमंचों की बट से घायल कर बाइक, नकदी आदि लूट कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खैरपुर के धर्मेंद्र की पिलखुवा के चंडी रोड पर मिठाई की दुकान है। बुधवार की रात को वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था कि चंडी मंदिर के पीछे वाले मार्ग पर चार बदमाशों ने धर्मेंद्र को घेर लिया और तमंचों के बल पर लूटपाट मचा दी। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचों की बट से व्यापारी को घायल कर दिया और बाइक व हजारों रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। पुलिस को लूट का सुराग नहीं मिला है।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































