👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए श्री शांति स्वरूप इंटर कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को एक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. सुरक्षित चलाएं सुरक्षित घर जाएं, नजर हटी दुर्घटना घटी जैसे नारों के साथ छात्रों ने यह रैली निकाली.
हापुड़ की मेरठ रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों से निकाली गई जागरूकता रैली में छात्रों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिए हुए थे. आपको बता दें कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ओवर स्पीड व ओवर लोडिंग के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश दिए हैं तो वहीं श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के गांधी दल स्काउट ने रैली निकालकर सभी को जागरूकता का संदेश दिया है.
































