हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बुधवार की सुबह हुई भारी वर्षा से गली-मौहल्लों में पानी खड़ा हो गया और सब्जियों व धान की फसल को नुकसान पहुंचने की खबरें है। जनपद हापुड़ में धान की कटाई चल रही है और कटा हुआ धान खेतों में पड़ा है तथा खेतों में खड़े धान को काटने की तैयारियां है। बुधवार की सुबह हुई वर्षा से खेतों में खड़ा धान व कटा हुआ धान वर्षा के पानी में डूब गया।
हरी सब्जियों में बंद व फूल गोभी, धनिया आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है और खेतों में पानी खड़ा होने से सब्जियां पानी में डूब गई है। गांव सीतादेई के किसान यशवीर सिंह बतात हैं कि सब्जी के खेतों में पानी भर जाने से फसल में फंगस नामक रोग लग सकता है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























