👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के मुख्य डाकघर में रविवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग उमड़ पड़े। आला अफसरों ने रविवार को डाकघर में आधार कार्ड बनाने का आदेश दिया था। यह शिविर सुबह 10 बजे शुरु हुआ और शाम तक सौ आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य निश्चित किया गया।
आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोगों का पहले पंजीकरण किया गया फिर आधार कार्ड बनाने शुरु किए, रविवार को जरुरतमंदों को डाकघर ने यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई।




























