👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक तमंचे से फायर करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही युवक के पास तमंचा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























