👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक असलहे से हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि यह वीडियो कुछ समय पहले का है जिसमें गढ़ के लड़पुरा निवासी युवक अपने रिश्तेदार की लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग कर रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में एक गाने की धुन सुनाई दे रही है जिसपर युवक फायरिंग करता हुआ दिख रहा है।





























