👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ऑटो के पीछे लटककर एक व्यक्ति का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कभी एक हाथ छोड़कर यात्रा कर रहा है तो कभी दोनों हाथ छोड़कर जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के अनुसार मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के गांव वेट मोड के पास का है जहां नेशनल हाईवे पर एक युवक ऑटो के पीछे लटककर स्टंट करता दिखाई पड़ रहा है। ये स्टंटबाज सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि दूसरे की भी जान को भी खतरे में डाल रहा है। जरा सा बैलेंस बिगड़ते ही हादसा हो सकता है। EHAPUR NEWS की आप सभी से अपील है कि इस तरह के स्टंट न करें।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























