👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के पास कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद देखते ही देखते लात-घूंसों की जमकर बरसात हो गई। किसी ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि होली के दिन किसी बात को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लात घूँसे चलने लगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद कार सवार ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।




























