👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ दिखाई दिया. जहां असुरक्षित तरीके से ऑटो में बाइक रखकर वह हाईवे पर जाता हुआ नज़र आया. ऑटो में बाइक लादकर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है और कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. एक तरफ यातायात पुलिस लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग इन नियमों की धज्जियां उड़ाने में जरा भी नहीं सोच रहे.
मामला बुधवार का है जब बाबूगढ़ से गढ़ जाने वाले रास्ते पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर उपेड़ा और कुचेसर चोपला के बीच में नियमों की धज्जियां उड़ाता यह ऑटो नजर आया जो कभी भी सड़क हादसे का कारण बन सकता है.





























