छात्रों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर बुधवार को छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। मारपिटाई के दौरान छात्रों में जमकर लात-घूंसे चलें। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मामला हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड का है जहां छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने एक दूसरे पर लात-घुसों की बरसात कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























