👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर चौराहे पर ट्रक और ऑटो की मामूली भिड़ंत के दौरान ट्रक का चालक और उसका साथी आग बबूला हो गए जिन्होंने ऑटो चालक की जमकर पिटाई की जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शोर शराबा सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब ततारपुर चौराहे के पास ट्रक का चालक अपने साथी के साथ ऑटो चालक को पीटने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने एक न सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























