हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात को आठ बजे तक चिकित्सालय खुला हुआ है और चिकित्सालय के अंदर रखी बेंच पर एक व्यक्ति लेटा हुआ है. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है. रात के समय जब ग्रामीणों ने अस्पताल खुला देखा तो उन्हें कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ और वह अस्पताल पहुंच गए जहां देखा कि एक व्यक्ति बेंच पर आंखें बंद कर लेटा हुआ है. मामले से जुड़ा वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261





























