हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ऊर्जा निगम के संविदाकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लेन-देन की बात की जा रही है जिसके बाद अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आने पर एसडीओ पिलखुवा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है जो जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस वीडियो में ऊर्जा निगम का एक संविदा कर्मी नजर आ रहा है जो कि परतापुर बिजली घर पर तैनात है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत डिवीजन के अधिशासी अभियंता से की गई। अधिशासी अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संविदाकर्मी द्वारा रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर पिलखुवा एसडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है जो जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगी।



























