हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़क पर कुछ नौजवान विपरीत दिशा में कार को खड़ा कर उसके बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। नौजवानों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां स्थित पेट्रोल पंप के पास रात के समय केक काटा जा रहा है।
वीडियो में पांच युवक नजर आ रहे हैं जो एक युवक का बर्थडे मना रहे हैं। गाड़ी को मुख्य मार्गो में से एक दिल्ली रोड पर विपरीत दिशा में खड़ा कर उसके बोनट पर केक काटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता जा रहा है। सड़क पर कार खड़ी कर उसके बोनट पर इस तरह केक काटना आखिर कितना उचित है? यदि हर कोई इस तरह केक काटने और जश्न मनाने लगे तो कानून व्यवस्था का किस कदर मजाक बनेगा? इसी बात का अंदाजा इसी वीडियो से लगाया जा सकता है।






























