
राशन के चावल की कालाबाजारी का वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में राशन के चावल की कालाबाजारी जोरों पर है और राशन के चावल के खरीददार माफिया पक्का बाग व भगवती गंज में जमे बैठे हैं। राशन के चावल की कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की बैलगाड़ी पर चावल लेकर जाया जा रहा है और राशन की दुकान पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मयूरी लादकर ठिकानों पर भेजा जा रहा है। एक नहीं दो मयूरी राशन का चावल ले जा रही है। यह वीडियो हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास की है।
बता दें की हापुड़ के पक्का बाग व भगवती गंज में एक दर्जन से अधिक ऐसे ठिकाने हैं जहां राशन के चावल की खरीद बेच होती है। राशन डीलर चावल बेचने के लिए कई तरह के ओछे हथकंडे अपनाते हैं। पहला तरीका यह है की दुकान पर पहुंचने से पहले ही चावल को रास्ते में ही उतार दिया जाता है। दूसरा तरीका यह है की दुकान से थोड़ा-थोड़ा करके ठिकानों पर पहुंचाया जाता है। तीसरी तरीके के तहत उपभोक्ता सीधे ठिकानों पर लेकर जाता है। राशन के चावल के धंधे में लिप्त दुकानदार उपभोक्ता के साथ घटतोली करके चावल एकत्र करता है और फिर ठिकानों पर पहुंच जाता है।
सोमवार को वायरल हुई वीडियो राशन के चावल की कालाबाजारी की पोल खोल रहा है। बताते हैं कि करीब एक दर्जन लोगों पर राशन के चावल की कालाबाजारी के मुकदमे आज भी चल रहे हैं।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926



























