हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो 19 जून की रात करीब 10:15 बजे का है. वायरल वीडियो गांव डहाना का है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 जून को ही गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डहाना निवासी कुछ दबंग मुलेश राणा के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. पीड़ित का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 20 जून को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि घटना से जुड़ा सीसीटीवी करीब एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.




























