VIDEO: News Bulletin: देखिए आज की हापुड़ की बड़ी खबरें










वीडियो देखेः

  • जनपद हापुड़ में मिले 19 कोरोना मरीज
    जनपद हापुड़ में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 19 कोरोना मरीज मिले। बाबूगढ़ छावनी से तीन, हापुड़ के मौहल्ला मोती नगर कालोनी से एक, अहमदनगर से दो, जीसए कैम्पस पिलखुवा से एक, धौलाना से एक, जटपुरा पिलखुवा से तीन, जैन मंदिर छिपीवाड़ा पिलखुवा से एक, हाजीपुर हापुड़ से दो, सुलतानपुर हापुड़ से एक, पटेल नगर हापुड़ से एक, कृष्णा नगर हापुड़ से एक, सिम्भावली के औरंगाबाद से एक, गांव आरिफपुर मंधिया सरावरी से एक कोरोना मरीज मिला है।
  • हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज में दबंगों ने किया दुकानदार पर हमला
    हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज में मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ शरारती तत्वों ने एक दुकानदार आदित्य शर्मा पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे दुकानदार के सर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद मौहल्लावासियों ने दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया जहां उसके छह टांके आए हैं। घायल दुकानदार खतरे से बाहर है।
  • हापुड़ में सरसों स्टाक में 27 करोड़ की ब्लैक मनी का निवेश
    हाजिर सरसों के स्टाक के लिए ब्लैक मनी का निवेश बढ़ता ही जा रहा है। ब्लैक मार्केटिंग से पिछले एक हफ्ते में सरसों के भाव एक हजार रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 55 सौ रुपए तक पहुंच गए। हापुड़ के गोदामों में करीब पचास हजार बोरी का स्टाक है जिसमें करीब 27 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी का निवेश है। सरसों के ये स्टाक नवीन मंडी स्थल, पक्काबाग,भगवती गंज, जरौठी रोड पर पीर के पास, रिलायंस पैट्रोल पम्प के पास गोदामों में बड़ी मात्रा में है।
  • अब टीबी का इलाज पूर्ण रुप से संभव, मरीजों को मिल रहे 500/- प्रति माह
    हापुड़ पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संवेदीकरण कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षय रोग के लक्षण, उपचार और निदान के विषय में विस्तार से बताया। जिला पी.पी.एम. समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि टी.बी. की बीमारी का इलाज अब पूर्ण रूप से संभव है और सरकार टी.बी. के मरीज को पांच सौ रुपये प्रति माह इलाज के दौरान पोषण के लिये मरीज के बैंक खाते में दे रही है।
  • सपा ने सौंपी मदन चौहान को जिला पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी
    समाजवादी पार्टी हाईकमान ने जिला पंचायत चुनाव के लिए पूर्व मंत्री मदन चौहान को जनपद हापुड़ का प्रभारी नामित किया है। बता दें कि सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को सपा हाईकमान पहले ही हटा चुकी है।
  • Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159






Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!