👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नलीहुसैनपुर निवासी और युवा वैज्ञानिक मो नदीम के द्वारा दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी भौतिक विज्ञान पर आधारित कविताओं को विज्ञान प्रसार, भारत सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में जगह दी है. विज्ञान प्रसार के वैज्ञानिक सचिन नरवड़ीया ने प्रशंसा करते हुए नदीम को एक किताब भेंट की. बता दें कि मो० नदीम की कविताओं को विज्ञान प्रसार के संग्रहलय में लगाया जाएगा. नदीम इससे पहले विज्ञान में अनेकों अवॉर्ड जीत चुके हैं. कुछ दिनों पहले नदीम को राष्ट्रीय अनुवेषक नामित किया गया था.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























