👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : होली के त्योहार को देखते हुए बाजार सज गए हैं। रंग-बिरंगी पिचकारी से मार्किट गुलजार हो गया है। इस बार बच्चों को लुभाने के लिए तरह-तरह की पिचकारियां मार्किट में नजर आ रही हैं। हापुड़ की रेलवे रोड, गोल मार्किट, चंडी रोड, बाबूगढ़, पिलखुवा, गढ़, सिंभावली के विभिन्न बाजारों में आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियां मिल रही है जो खरीदारों को बहुत भा रही है। बता दें कि मार्किट में नैचुरल कलर्स भी उपलब्ध हैं जिसे लोग काफी खरीद रहे हैं। 17 मार्च को होलिका दहन से होली के पर्व की शुरुआत होगी। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिससे होली में सियासी रंग भी नजर आएगा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























