VIDEO: LIVE RESCUE: दमकल कर्मचारियों ने आठ लोगों को आग से बचाया










वीडियो देखें :

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत प्रहलाद नगर में सोमवार की सुबह पेपर के गिलास बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से करीब दस लाख रुपए का कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन चला कर गृहस्वामी व गृहणी सहित आठ लोगों को भवन की प्रथम मंजिल से सकुशल निकाला। इस दौरान धुएं के कारण कई दमकल कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रहलाद नगर में गृहस्वामी अकरम अपनी पत्नी नगमा तथा एक वर्ष से 13 वर्ष की आयु के जायरा, समर, बबली, नगीना, जफर व अर्शी के साथ मकान की प्रथम मंजिल पर रहता है। गृहस्वामी ने त्रिलोक पुरम हापुड़ के साबिर को ग्राउंड फ्लोर किराए पर दे रखा है। साबिर एस.एम पेपर्स नाम से एक फैक्ट्री का संचालन करता है जिसमें पेपर्स के गिलास बनाए जाते है और दूर-दूर तक सप्लाई किए जाते है।
सोमवार की सुबह दिन निकलते ही फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के प्रकोप को देखते हुए हाहाकार मच गया और मकान की प्रथम मंजिल पर रह रहे लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।
सूचना पाकर फायर अफसर सोमदत्त सोमनकर फायर बल, फायर गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे और टीम आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मचारियों ने जान की परवाह न करते हुए रेस्क्यू आपरेशन चलाया और भवन की प्रथम मंजिल से आठ लोगों को सकुशल बचा लिया और घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब दस लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।

Mobile Exchange offer: Buy and sell old mobile phones: 7409166666, 8979760159







Related Posts

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

🔊 Listen to this कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ धौलाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी चौकी पुलिस ने अवैध कचरा भराव के खिलाफ कार्रवाई…

Read more

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

🔊 Listen to this स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों व उनके पिछलग्गुओं ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी
error: Content is protected !!