वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सख्त मूड में नज़र आ रहे हैं। जिला बदर अभियुक्त जनपद हापुड़ में न भटकें इसके लिए पुलिस अभियुक्त के गांव में गली-गली जाकर लोगों को इस संबंध में सूचना दे रही है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के निवासी कालू उर्फ दीपक पुत्र सुरेश चौहान, थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी मनोज पुत्र अतर सिंह, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी शाह आलम पुत्र यासीम और दानिश पुत्र जमील को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है जिसकी सूचना पुलिस ग्रामीणों को दे रही है।
पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159

























