वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की शिवपुरी के रहने वाले देवांश गर्ग ने JEE Mains 2021 की परिक्षाओं में 98.86 percentile हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। देवांश का सपना है कि वो एक बहुत बड़ा इंजीनियर बने जिसके लिए वो बेहद ही लगन के साथ तैयारी कर रहा है। देवांश ने बताया कि उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए Kamyabvya कोचिंग सेंटर से अनुभवी शिक्षकों से कोचिंग ली थी जिनके मोड्यूल्स को पढ़कर उसने JEE Mains की दोनों परिक्षाओं को आसानी से क्लियर कर लिया।
हालांकि देवांश गर्ग की अभी JEE Mains 2021 की दो परिक्षाएं बची हुई हैं। साल 2018 से देवांश ने जिस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ली वहां Foundation और NEET की भी कोचिंग कराई जाती है।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित Kamyabvya कोचिंगग सेंटर के डायरेक्टर मलिक सर से जब EHapurNews ने बात की तो उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य छात्रों को कोटा मॉडल पर आधारित शिक्षा प्रदान करना है। मलिक सर ने बताया कि अब हापुड़ और आसपाल के छात्रों को हापुड़ से लगभग 566 किलोमीटर का सफर तय कर कोटा जानें की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दिल्ली से प्रतिदिन हापुड़ आने वाले शिक्षकों ने कोटा और भारत के टॉप ब्रांड्स में अनुभव प्राप्त किया है।
कोचिंग सेंटर ने साल 2018 में पांच बच्चों के साथ शुरुआत की थी और आज 100 से भी ज्यादा बच्चों को कोटा मॉडल पर पढ़ाया जा रहा है। 20 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शिक्षकों और एक स्ट्रेटजी के साथ छात्रों को यहां पढ़ाया जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि छात्र यहां अपने माता-पिता के सामने रहकर ही अब तैयारी कर सकते हैं। फ्री डेमो क्लास और किसी भी तरह की #Enquiry के लिए संपर्क करें: 7060655035, 8938045055.


























