👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंडियाज बेस्ट डांसर विनर टाइगर पॉप पहुंचे जिन्होंने छात्रों को डांस की टेक्निक के बारे में बताया. इस दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और सभी ने टाइगर की बातों को ध्यान से सुना.
बता दें कि शनिवार को टाइगर पॉप द्वारा ब्रेनवेव्स इंटरनेशल स्कूल में वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों को डांस से जुड़ी कई टेक्निक बताना और समझाना था. आपको बता दें कि रविवार के दिन स्कूल में ही एक डांस कंपटीशन और बेबी शो का आयोजन होगा जिसमें टाइगर पॉप जज के रूप में मौजूद रहेंगे. यदि आप भी पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो अभी कॉल करें 8791258181 पर
































