👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में एक पति पर उसकी पत्नी ने तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है. इस दौरान महिला के हाथ झुलस गए जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बता दें कि मामला गांव काठीखेड़ा का है जहां किसी बात को लेकर पति जितेंद्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया. गुस्साए पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया. इस दौरान पत्नी के हाथ झुलस गए. देहात थाना प्रभारी मिथिलेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही.































