👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर अंबेडकर चौराहे के पास गुरुवार की सुबह भीषण जाम लग गया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पाकर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू किया.
बता दें कि होली पर्व के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने यातायात पुलिस व अन्य पुलिस की सहायता से किसी तरह जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























