हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के लिए 27 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव प्रचार की डोर-टू-डोर कैम्पेन जारी रहने के साथ-साथ श्री सरस्वती ग्रुप ने होली उत्सव मनाने के साथ चुनाव दफ्तर खोल दिया।
हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित अभिनंदन हाल पर सरस्वती पर सरस्वती ग्रुप ने रविवार को होली उत्सव मनाया। मुख्य द्वार पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार बीमे वाले, सचिव पद के लिए उम्मीदवार सुरेस सम्पादक, प्रबंधक पद के सुधीर चोटी व अन्य प्रत्याशियों ने आगुंतकों को केसरिया तिलक लगा कर व पटका पहना कर स्वागत किया।
हाल के सभागार में श्रीराधा कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों का आगुंतकों ने खूब आनंद लिया और भजन गायक भक्तों ने भजनों के माध्यम से ब्रज के कोने-कोने तक ले गए। भक्तों ने फूलों की होली खेली। श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से ब्रज होली से आनंदित मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























