हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु एक और नया व अभिनव कदम उठाया है। जनपदीय पुलिस ने गरुड़ वाहिनी दस्ते का गठन कर सोमवार को हापुड़ के लोगों की सेवा हेतु सड़क पर उतारा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने गरुड़ वाहिनी दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गरुड़ वाहिनी दस्ता राउंड दा क्लाक हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत सड़कों पर गश्त करेगा। सुबह के वक्त मार्निग वाक पर निकले तता घर से व्यापार स्थल जाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा करेगा। गरुड़ वाहिनी में बाइक सवार छह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और प्रत्येक दस्ते में तीन बाइकें होंगी। गरुड़ वाहिनी का प्रभारी सब इंस्पैकटर होगा। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों के अंतर्गत भी गरुड़ वाहिनी का गठन किया जाएगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























