VIDEO: गन्ना भुगतान न होने से खफा किसानों का धरना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर किसानों का जनपद हापुड़ की सिम्भावली शुगर मिल पर जारी धरना गुरूवार को भी जारी रहा और किसानों ने अल्टीमेटम दिया है कि मांग पूरी होने तक यह धरना जारी रहेगा। अब तो किसानों ने छप्पर आदि बनाकर धरनास्थल पर खड़े कर लिए है जिससे धूप, पानी आदि से सुरक्षा हो सके। किसानों ने गुरूवार को मिल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि गन्ने के बकाया का ब्याज सहित भुगतान की मांग को लेकर जनपद के किसान मंगलवार से सिम्भावली शुगर मिल के गेट पर धरना दे रहे हैं। इस धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन कर रही है। यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा का कहना है कि जनपद के दो शुगर मिल सिम्भावली व बृजनाथपूर की ओर किसानों का गन्ने का करोड़ों रूपए बकाया है, जिसका भुगतान मिलें नहीं कर रही हें। किसानों कि मांग है कि गन्ने के बकाया का ब्याज सहित भुगतान किया जाए। अब किसान शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा धरनास्थल पर दिनेश त्यागी, मुबारक अली, श्यामसुन्दर, गंगाशरण शर्मा, पवन त्यागी, वुध्दप्रकाश शर्मा, राजेश सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099







Related Posts

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
error: Content is protected !!