👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार की रात को विभिन्न स्थानों पर होली महोत्सव मनाया गया। हापुड़ के चंडी मंदिर में कलाकारों ने माहौल भक्तिमय कर दिया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में गुलाल से भक्तों ने जमकर होली खेली और भगवान से विश्व में शांति बनाए रखने की कामना की। वहीं हापुड़ के जवाहर गंज में राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली खेली गई। इस दौरान भक्तों ने विशेष दर्शन किए। वहीं हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जहां कीर्तन के पश्चात जमकर खेली गई। भक्ति के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और एक दूसरे को गुलाल लगाया।




























