हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के एस.एस.टी.प्रकोष्ठ जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पद पर सभासद नरेश भाटी की नियुक्ति होने पर हापुड़ के कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हापुड़ के कांग्रेसजन मंगलवार को नगर पालिका में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मेरठ तिराहा पर डा.अम्बेडकर जी तथा अतरपुरा चौपला पर पंडित नेहरु की प्रतिमा पर गए और माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को फतह करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
























