हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम में जिला स्कूल निरीक्षक हापुड़ के माध्यम से जनपद हापुड़ के दो अध्यापकों श्रीमती अमृता सिंह तेवतिया, सहायक अध्यापिका राजकीय इंटर कालेज, बृजघाट ने हाईस्कूल-विज्ञान तथा श्री अजय कुमार मित्तल- प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर कालेज, हापुड़ ने हाईस्कूल-विज्ञान के अतिरिक्त इंटरमीडिएट के कक्षा-11 व कक्षा-12 के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान विषय के 28-28 मिनट के कई वीडियो प्रेषित किए। इनमें से कुछ वीडियो एनसीईआरटी द्वारा चयनित स्वीकृत किए गए है। जिन्हें दूरदर्शन यूपी स्वयंप्रभा चैनल पर समय-सारणी के अनुसार प्रसारित किया जाएगा।
शिक्षक दिवस पर निशा अस्थाना, जिला विधालय निरीक्षक, हापुड़ ने सहायक अध्यापिका अमृता सिंह तेवतिया और प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल के योगदान तथा उनके द्वारा प्रदर्शित पहल की क्षमता एवं लगनशीलता के साथ-साथ जनपद का गौरव बढ़ाने के प्रति उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित एवं श्री विनय कुमार पांडेय, शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव ,उत्तर प्रदेश शासन के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति-पत्र अपने कर कमलों से देकर सम्मानित किया।































