हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली का एक खम्भा कभी भी लोगों को जानलेवा साबित हो सकता है।
यह मामला है हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित मौहल्ला भीमनगर की गली नम्बर एक का। इस गली में खंभा नम्बर-320 नीचे से टूट चुका है और लोगों ने खम्बे के सहारे सीढ़ी व टेक आदि लगा कर रोकने से रोक रखा है।
नागरिकों ने खम्भा बदलने की मांग की है, ताकि सम्भावित हादसे को टाला जा सके।































