हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों व उनकी हत्याओं के विरोध में मंगलवार को हापुड़ में पत्रकारों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पत्रकारों की अगुवाई प्रैस क्लब हापुड़ ने की।
संस्था के अध्यक्ष आरिफ अंसारी ने कहा कि बलिया के पत्रकार रतन सिंह की निर्मम हत्या से पत्रकारों में रोष है। उन्होंने पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दिलाने तथा प्रदेश में पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। पत्रकार के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।
हापुड़ के पत्रकारों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169





























