👁 0 views Views
वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव तुमरेल में बुधवार को बिजली के तारों ने अन्नदाता की मेहनत को आग के हवाले कर दिया। गांव तुमरेल में किसान राजवीर और रतनवीर के खेतों में बिजली की 11000 की लाइन टूटने की वजह से खेतों में आग लग गई। आग ने करीब 15 बीघा ईंख की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बेहद कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी और ईंख की फसल जलकर राख हो गई। देखिए एक खास रिपोर्ट
हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632





























