वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुष्ठ आश्रम में रेलवे के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर आश्रम में रहने वाले लोगों ने रेलवे के आईओडब्ल्यू, सहायक मंडल इंजीनियर सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम में लेंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी RPF के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि ज़मीन रेलवे की है जिसपर अवैध रुप से निर्माण किया जा रहा था। जबकि आश्रम में रहने वाले लोगों ने रेलवे की बातों को झूठा बताकर आरपीएफ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। मामले अब न्यायालय में पहुंच गया है।
कुष्ठ आश्रम निवासी बरजो, महादेव, दयाधर, गोपाल, सुषमा ने न्यायालय में दायर किए वाद में बताया कि कुष्ठ आश्रम वर्ष 1978 के पूर्व से बना हुआ है। इसमें काफी लोग रहते है। जिस समय आश्रम में लेंटर डाला गया था उस समय आईओडब्ल्यू के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर स्लीपर डाले गए थे। वहीं वादी के अधिवक्ता के मुताबित पीएमओ कार्यालय ने भी मामले की शिकायत पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच एजीएम नवीन गुलाटी को सौंपी गई हैं।
देखें क्या था पूरा मामला:
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

































