👁 0 views Views
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने स्याना रोड पर स्थित चांदनेर तिराहा गढ़ से गुरुवार की रात एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से 20 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी खुर्जा का नवनीत है जो 6000 रुपए प्रति किलो गांजा खरीद कर 15 हजार रुपए प्रति किलो बेचता था।



























