वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा पिछले एक महीने से ऑटो को यूनिक नंबर दिए जा रहे हैं। ये यूनिक नंबर ऑटो के बाहर चारों साइड लगाया जाना है लेकिन जनपद में अभी भी कुछ ऐसे ऑटो चालक हैं जो कि पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ सभी ऑटो चालकों को ऑटो के अंदर एक स्टीकर लगाकर उसपर अपनी जानकारी भी लिखनी हैं।
मंगलवार को हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर यातायात सहायक उप-निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संजय चौहान, पीआरडी जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि ने ऑटो की चैकिंग की और सभी ऑटो चालकों से यूनिक नंबर लगवाने की अपील की। निर्देशों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। बता दें कि जनपद में अभी तक 4000 से ज्यादा ऑटो को यूनिक नंबर दिए जा चुके हैं।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606





























