👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अजगर के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा में सामने आया है जहां किसान के खेतों में 12 फीट लंबा अजगर निकलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अजगर को बोरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























