VIDEO: हापुड़: फोन चोरी करने के बाद चोर खेल रहा PUBG गेम?










हापुड़, सीमन (पिलखुवा): जनपद हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फोन खो जाने के बाद कोई उसमें पब्जी गेम खेल रहा है। दरअसल जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मौहल्ला छिपीवाड़ा के रहने वाले सलमान का मोबाइल कुछ दिन पहले घर के आसपास खो गया था जिसकी सूचना सलमान ने 22 सितंबर को पुलिस को तहरीर के रुप में दी। लाख कोशिशों के बाद भी मोबाइल तो नहीं मिला लेकिन ये ज़रुर पता चला कि मोबाइल में डाउनलोड पब्जी (PUBG) को कोई खूब मज़े से खेल रहा है। इस बात का पता ऐसे चला जब फोन में डाउनलोड पब्जी गेम में मौहल्ले के दोस्तों का एक ग्रुप बना हुआ था। फोन खोने के बाद तो नंबर स्विचऑफ हो गया लेकिन बाकी दोस्तों को पब्जी में सलमान का प्रोफाइल ऑनलाइन शो हो रहा है। जिसे भी वो फोन मिला उसने उसी ग्रुप पर सलमान के दोस्तों को गेम खेलने के लिए मैसेज भेजे। फिलहाल मोबाइल से पब्जी गेम लगातार खेला जा रहा है और दोस्तों को मैसेज किए जा रहे हैं। सलमान पुलिस से फोन को ट्रैक करने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 2 सितंबर को 118 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया है, जो चीन से संबंधिंत हैं। बैन किए गए ऐप्स में मशहूर मोबाइल गेम PUBG Mobile भी शामिल है। लेकिन फिलहाल जिसके फोन में ये गेम इंस्टॉल  है वो अभी इसे खेल पा रहा है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!