हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा में गुरुवार को एक युवक ने एक यवती को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। फरार आरोपी भूषण शर्मा को जनपदीय टीम-बी और थाना देहात पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी भूषण से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और खोखा कारतूस को बरामद किया है।
युवती को गोली मारने की सूचना पाकर पीआरवी-3000 पर तैनात हैडकांस्टेबल सादाब जैदी और होमगार्ड देवेंद्र शर्मा ने गोली लगने से घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिस कारण युवती की जान बच सकी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दोनों पुलिसकर्मियों व आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15-15 हजार रुपए के नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि गुरुवार को गांव असौड़ा निवासी भूषण शर्मा ने गांव सबली की एक युवती को गांव असौड़ा बुलाया और उसे गोली मारकर भाग खड़ा हुआ। युवती का शोर और गोली की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस के आला-अफसर, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवती अब खतरे से बाहर है। आरोपी भूषण शर्मा ने युवती को कान के पास गोली मारी थी भूषण को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
हापुड़: Hungry Hippiee Restaurant दे रहे हैं 20% तक Discount!:

































