👁 0 views Views
उत्तर प्रदेश में सरकार ने क्लास 9 से 12वीं तक के लिए 19 अक्टूबर से स्कूल खोले जाने की घोषणा कर दी है. इसके लिए सरकार ने अपनी एसओपी तैयार की है. हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना गौतम ने बताया जो शासन की गाइडलाइन है उसका हम पालन कराते हुए स्कूल को खोलेंगे। आपको बता दें कि कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूल खोले जाएंगे और अभिभावक की अनुमति के बाद ही स्कूल में बच्चे को एंट्री दी जाएगी।





























