हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में वाहन चोर लगातार सक्रिय हो रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की रेलवे रोड का है जहां बुधवार तड़के चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को चुरा लिया जिसके बाद कार मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
य़ह घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें नज़र आ रहा है कि एक कार में वाहन चोर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक चोर गाड़ी से उतरता है और सड़क पर खड़ी गाड़ी में मास्टर की लगाकर उसे चुरा लेता है।
HPDA Approved घर व प्लॉट लेने के लिए संपर्क करें: 7906919171


























