VIDEO: बच्ची को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार










 वीडियो देखेंः

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गुरुवार को थाना सिम्भावली के एक गांव से किडनैप हुई 5 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जिससे वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है.
शनिवार की तड़के हापुड़ पुलिस की मुठभेड़ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के साथ हुई. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपी मेरठ का रहने वाला है.

आपको बता दें कि थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव के किसान की दो बेटी ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी. किसान की सात वर्षीय और पांच साल की बेटी जब ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी एक बाइक सवार पांच वर्षीय बच्ची को किडनैप करके ले गया. करीब दो घंटे बाद बच्ची बेहोशी की हालत में जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र में के गांव महलवाला के जंगल में मिली. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई.
वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया और थाने का घेराव करते हुए वारदात का विरोध किया.
बच्ची का शुक्रवार सुबह एक ऑपरेशन भी किया गया. दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग के गुप्तागों में काफ़ी चोटे आई हैं. फिलहाल बच्ची ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रही है.
आपको बतादें की एसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था और शनिवर तड़के पुलिस को सफलता हाथ लगी. पुलिस ने वारदात के बाद अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!