👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (EHAPURNEWS.COM): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरेली से दिल्ली जा रही एक ईको कार रविवार देर रात अज्ञात वाहन से जा टकराई। तेज रफ्तार कार में ड्राइवर समेत कुल नौ लोग सवार थे जिनमें से एक दंपति और उनके दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।



























