पंडित नेहरु प्रतिमा स्थल पर कूड़े के ढेर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महापुरुषों की स्मृति को बनाए रखने के लिए हापुड़ के विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई गई है। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर लगाई गई है और चौपला का नामकरण भी नेहरु चौक के नाम से किया गया है।
नेहरु चौक पर स्थापित पंडित नेहरू की प्रति आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है जिस वजह से कांग्रेसी खफा है। कांग्रेसियों में पनप रहा यह गुस्सा कभी भी आंदोलन का रुप ले सकता है।
नेहरु की प्रतिमा स्थल असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी है। कूड़े व गंदगी के ढेर लगे रहते है। प्रतिमा स्थल की ग्रिल टूटी पड़ी है तथा टाइल्स उखड़े पड़े है। प्रतिमा स्थल को ठेले वालों ने घेर रखा है। कांग्रेस जनों की मांग है कि प्रतिमास्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाए।




























