👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ट्यूबवेल पर मीटर लगाने पहुंचे लेकिन किसानों द्वारा विरोध जताने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान किसानों ने कहा कि विद्युत कर्मी अपने साथ पीएसी लेकर आएं। साथ ही चेतावनी दी कि पीएसी गांव में आती है तो उनके सामने किसानों की पीएसी खड़ी होगी।
बता दें कि ऊर्जा निगम के अधिकारी शासन के आदेश पर ट्यूबवेल पर बिजली मीटर लगा रहे हैं लेकिन जगह-जगह उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में गांव खड़खड़ी पहुंचे विद्युत कर्मियों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा और वह बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गए।




























